HootSoot official

हेट स्टोरी 4 रिव्यु : बिना स्टोरी की इस फूहड़ फिल्म को हेट कर रही है जनता

- Advertisement -

कल 9 मार्च को Hate Story Series की चौथी फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ रिलीज हुई और उम्मीद से परे इस बार भी फिल्म में जमकर बोल्ड सीन दिए हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला, करण वाही, इहाना और विवान के अलावा गुलशन ग्रोवर भी हैं। उर्वशी की इस फिल्म में रोमांस के अलावा ड्रामा, थ्रिलर और सस्पेंस भी मौजूद है। फिल्म में इंटीमेट एवं बोल्ड सीन्स की भरमार है।

हालांकि फिल्म की कहानी कमज़ोर है। फिल्म में उर्वशी एक कामयाब एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और एक्टर करण वाही इसमें उनकी मदद करते नजर आते हैं। करण वाही एक फैशन फोटोग्राफर है (करण वाही) जिसे वह बहुत पसंद करती है। वहीं इस फैशन फोटोग्राफर का एक भाई (विवान भटेना) भी है। विवान के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं है। विवान की एक गर्लफ्रेंड (इहाना ढिल्लन) भी है बावजूद इसके विवान का दिल उर्वशी पर आ जाता है। फिर एक पार्टी में धोखे से विवान उसे नींद की गोलियां दे देता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है।

समीर अरोरा की कहानी घिसी-पिटी है। इरोटिक-थ्रिलर देखने आए दर्शकों को फिल्म को ऐसा झेलना पड़ता है कि बोरियत की सारी हदें पार हो जाती है। ऐसा लगता है फिल्म के कैरेक्टर भी ठीक से नहीं लिखे गए है। इस फिल्म में अभिनय तो दूर दूर तक नजर नहीं आता लेकिन फूहड़ता को काफी नजदीक से परोसा गया है।

कुल मिलाकर ‘हेट स्टोरी 4’ को जनता सबसे ज्यादा हेट कर रही है।

बैनर : टी-सीरिज़ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि.

निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार

निर्देशक : विशाल पंड्या

संगीत : मिथुन, आर्को प्रावो मुखर्जी, तनिष्का बागची, टोनी कक्कड़

कलाकार : उर्वशी रौटेला, करण वाही, विवान भटेना, गुलशन ग्रोवर, इहाना ढिल्लो

सेंसर सर्टिफिकेट : केवल वयस्कों के लिए * 2 घंटे 10 मिनट

रेटिंग : 1/5

Comments

- Advertisement -

Created with Visual Composer